आनी में बहु-उद्देश्यीय जन कल्याण संस्था गठित

By: Apr 18th, 2018 12:05 am

आनी – आनी में सामाजिक कार्यों में अपनी भागदारी को सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा समाज सेवा से जुड़े कुछ अन्य लोगों ने सर्वहिताय के उद्देश्य को लेकर एक बहुउद्देशीय जन कल्याण संस्था का गठन किया है, जिसके पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस संस्था का अध्यक्ष सेवानिवृत्त तहसीलदार रवि बौद्ध को बनाया गया है जबकि सचिव एवं कोषाध्यक्ष ताराचंद शर्मा, उपाध्यक्ष शिवराम ठाकुर, सह सचिव शेर सिंह ठाकुर, प्रेस सचिव छविंद्र शर्मा तथा मुख्य सलाहकार भेगी राम जोशी को बनाया गया। नवगठित कार्यकारिणी में हालांकि 21 सदस्यों को शामिल किया गया है, मगर इनमें गुमतराम राणा, तेजराम सोनी तथा जगदीश चंद को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। संस्था के अध्यक्ष रवि बौद्ध ने बताया कि यह संस्था सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेगी और गांव-गांव में जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं से रू-ब-रू करवाएंगें और सरकारी सेवा में अपने अनुभव को भी साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था गरीब व बेसहारा लोगों तथा बीमारी व आपदा जैसी विकट परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों की फौरन सहायता के लिए भी तत्पर रहेगी। इसके साथ संस्था पर्यावरण को बचाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने, गंदगी को हटाने तथा खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक पोधारोपण करने के लिए भी सक्रिय रूप से आगे आएगी। उन्होंने बताया कि संस्था के पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और पंजीकृत होने के बाद संस्था जल्द अपने उद्देश्यों पर खरा उतरेगी।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App