इलेक्ट्रिक कारें बनी कमाई का जरिया

By: Apr 18th, 2018 12:05 am

सोलन —एचआरटीसी द्वारा शहर में चलाई गई इलेक्ट्रिक कारें लोगों को रास आने लगी है। पिछले एक महीने में इन दो कारों ने करीब 45 हजार की कमाई की है गौर रहे कि निगम द्वारा बिजली से चलने वाली इन कारोंे को शहर के लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। इन कारों के चलने से शहर के आस पास के इलाकों में जाने वाले लोगों को जहां पर अच्छी सुविधा मिली है, वहीं निगम को भी मुनाफा होने लगा है। सोलन में करीब दो महीने पहले इन कारों को चलाया गया था, लेकिन शुरुआत में इन गाडि़यों मंे कम ही लोगों को सफर करते हुए देखा जा रहा था। यात्रियों के सफर करने से अब आने वाले दिनों में यह कारों एचआरटीसी को और अधिक पैसा कमा के दे सकती है।  जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा शहर में चलाई गई बिजली से चलने वाली टैक्सियां धीरे-धीरे कमाउपूत बन रही है। शहर में दो रूटों पर चलने से इन टैक्सियों ने एक  महीने में करीब 45 हजार रुपए निगम को कमा कर दिए हैं। सोलन शहर से आसपास के क्षेत्रों में चलने वाली ये टैक्सियां लोगों को अच्छी सुविधा दे रही हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इन टैक्सियों में अधिकतर लोगों को सफर करते हुए देखा गया है। इन टैक्सियों से बुजुर्ग व महिलाओं को काफी सुविधा मिली है, वहीं सरकार ने इन टैक्सियों का किराया भी कम रखा है। एचआरटीसी सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि शहर मंे लोकल रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सियों में अब लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। पिछले एक महीने में इन टैक्सियों पे करीब 45 हजार की कमाई की है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App