‘एक और सुधार’  के जरिए संवाद

By: Apr 12th, 2018 12:02 am

यमुनानगर — हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘एक और सुधार’ के तहत इसी माह में हरियाणा के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में छात्राओं एवं महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे ताकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण नीति बनाई जा सके। यह जानकारी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल ने जिला सचिवालय के सभाकक्ष में जिला की महिलाओं, महिला पुलिस अधिकारियों, स्कूल व कालेज की महिला अध्यापिकाओं व छात्राओं से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कैमरा के माध्यम से जिला की कई महिलाओं एवं छात्राओं के सुझाव रिकार्ड किए ताकि इन महिलाओं के सुझाव पहले से ही संकलित करके मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अच्छे सुधार पूरे हरियाणा में लागू किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की एंबेसेडर अल्का गर्ग ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा घर से ही मिले। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जागरूक हुई है परंतु सरकार महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक करने के लिए प्रत्यनशील है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App