एक नजर

By: Apr 23rd, 2018 12:01 am

चीन में दो नावें डूबीं 17 लोगों की मौत

बीजिंग — चीन के बीजिंग में नदी में ड्रैगन नौका दौड़ करने वाली दो नाव के पलटने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। चीन की सरकारी टेलीविजन में दिखाया गया कि गुइलिन शहर में नौका दौड़ कर रही चालकों से भरी नौका दौड़ का अभ्यास के दौरान पलट गई। कुछ देर बाद चालकों से भरी एक अन्य नाव भी पलट गई। नाव में 57 लोगों पानी में डूबे, जिनमें से से 40 लोगों को बचावकर्मियों के दस्ते ने बचा लिया गया। बचाव दल में 200 बचाव कर्मी शामिल थे।

नागालैंड में भू-स्खलन एक की जान गई

कोहिमा — नागालैंड के मानसून पूर्व बारिश होने से मोकोकचुंग जिला के मोंतिकांग-चुचयिमलांग रोड पर बना अस्थायी पुल ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार नागालैंड में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से मोकोकचुंग में हुए भू-स्खलन में एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई और तोंगदेंतसुयोंग वार्ड में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पड़ोसी और अन्य लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और भू-स्खलन के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

सीरियाई मुद्दे में मदद करे रूस

बर्लिन — जर्मनी के विदेश मंत्री हईको मास ने कहा है कि रूस सीरिया संकट को हल करने में सहयोग करे। उन्होंने टोरंटो में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए रवाना होने से पहले यह बात कही। श्री मास ने अपनी हवाई यात्रा से पूर्व कहा कि हमें शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के लिए रूस के सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है।॑ उन्होंने कहा कि यह बात यूक्रेन विवाद के संबंध में समान रूप से लागू होती है। जी7 के विदेश मंत्री इस संबंध में भी चर्चा करेंगे। रूस जी-7 का सदस्य नहीं है और इस लिए वह इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगा।

तेल पाइपलाइन में लगाई आग

बेंगाजी — लीबिया में आतंकवादियों ने अल-वाहा तेल कंपनी की पाइपलाइन में आग लगा दी, जिसके कारण प्रति दिन 70,000 बैरल और 100,000 बैरल तेल नुकसान होने का अनुमान है। लीबिया की सरकारी तेल कंपनी राष्ट्रीय तेल निगम (एनओसी) ने ट््वीट कर यह जानकारी दी है। एनओसी ने आग लगने की वजह अज्ञात बताया, लेकिन वाहा के एक सूत्र ने इस घटना के पीछे एक आतंकवादी समूह की हाथ बताई है।

सीताराम येचुरी फिर माकपा महासचिव

नई दिल्ली — माकपा ने रविवार को अपनी 22वीं पार्टी कांग्रेस में सीताराम येचुरी को सर्वसम्मति से पुनः अपना महासचिव चुन लिया। इस पद के लिए दूसरी बार उनके चयन को वाम दल की हाल ही में चयनित 95 सदस्यीय केंद्रीय समिति ने स्वीकृति दी। 65 वर्षीय येचुरी ने वर्ष 2015 में विशाखापत्तनम में संपन्न 21वीं पार्टी कांग्रेस में प्रकाश करात का स्थान लिया था और पार्टी महासचिव बने थे। सीताराम येचुरी के सामने प्रकाश करात प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे थे।

भाजपा को झटका बेलूर ने थामा हाथ

बंगलूर — कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही भाजपा को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके वरिष्ठ नेता बेलूर गोपालकृष्ण कांग्रेस में शामिल हो गए। शिवामोगा जिला के सागर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर श्री गोपालकृष्ण कांग्रेस में शामिल हो गए।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App