एक वंश और उनके दरबारियों की चुनावी हार का मातम

By: Apr 30th, 2018 12:05 am

जन-आक्रोश रैली पर अमित शाह का तंज

नई दिल्ली – कांग्रेस की जन- आक्रोश रैली पर तंज कसते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह एक वंश और उनके दरबारियों की चुनावी हार का मातम है। साथ ही एक के बाद एक कर राज्यों से बेदखल होने के कारण बढ़ती अप्रासंगिकता का परिणाम है। श्री शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि आज की कांग्रेस रैली कुछ नहीं है, बल्कि परिवार आक्रोश रैली है, जो उनकी बढ़ती अप्रासंगिकता का परिचय देती है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के संस्थानों को अस्थिर करने के प्रयासों पर माफी मांगेंगे। उन्होंने सत्ता की अपनी भूख के लिए यह किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की इस नकारात्मक और मुद्दों से भटकाने की राजनीति से देश थक चुका है। श्री शाह ने लिखा कि आज परिवार की इस आक्रोश रैली में लोग भारत के प्रति नफरत देखेंगे। असल में कांग्रेस यह हजम नहीं कर पा रही है कि 125 करोड़ भारतीयों ने उनकी विकास विरोधी और विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है। कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है। श्री शाह ने कांग्रेस की लगातार चुनावी हार का उल्लेख कर चुटकी लेते हुए कहा कि यदि कांग्रेस जन आक्रोश देखना चाहती है तो उसे अपनी लगातार हो रही हार के संदर्भ में देखना चाहिए। जनता कांग्रेस के झूठ, खोखले वादों, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को खारिज कर रही है। वहीं उन्होंने संसद की कार्यवाही बाधित होने के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App