एक ही पद पर तैनात और रिटायर

By: Apr 28th, 2018 12:05 am

बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी पदोन्नति न मिलने से नाराज, सरकार से लगाई गुहार

हमीरपुर – बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि 28 वर्षों तक एक पद पर नौकरी करने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियुक्ति और स्वास्थ्य कार्यकर्ता ही सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है। इस साल में लगभग 70 स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदोन्नति की राह ताकते हुए सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मिलाप शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन कुमार, प्रिंसीपल स्वास्थ्य सचिव प्रबोद सक्सेना और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश डा. बलदेव ठाकुर से मामला उठाने की बात कही। श्री शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के लिए जो प्रशिक्षण बैच भेजे जाते हैं, उन्हें सुचारू रूप से भेजा जाना चाहिए तथा बैच से कम 50-50 का होना चाहिए, जिससे जल्द ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पदोन्नति का लाभ मिल सके। इसकी पुरजोर वकालत की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की पहली नियुक्ति के बाद वरिष्ठता सूची के अनुसार पहली पदोन्नति स्वास्थ्य पर्यवेक्षक यानी सुपरवाइजर के तौर पर होती है, लेकिन अभी तक प्रदेश में लगभग 241 पद महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के रिक्त पडे़ हैं, जिन्हें जल्द भरने की जरूरत है। सरकार से मांग ही गई कि खंड स्तर पर वरिष्ठ नेता स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों के पद सृजित किए जाएं, ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा पदोन्नति के अवसर प्रदान हो सकें और विभाग का काम भी सुचारू रूप से चलता रहे। प्रदेश में जो सहायक मलेरिया के 17 पद रिक्त पड़े हैं, उन्हें भरवाने के लिए महासंघ प्रयास करेगा, ताकि कर्मियों को इसका भी लाभ प्राप्त हो सके। प्रदेश में लगभग 2000 से ऊपर स्वास्थ्य उपकेंद्रों में 2000 से ऊपर ही पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से केवल अकेले पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लगभग 1200 से भी ज्यादा पद रिक्त चल रहे हैं तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के भी कई पद रिक्त पड़े हैं। अगर अकेले हमीरपुर की ही बात की जाए, तो लगभग सात उपाध्याय केंद्रों पर ताले लटके पड़े हैं। वहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के ग्रेड-पे में बढ़ोतरी की जाए, ताकि जो ग्रेड-पे में विसंगति आई हैं, उसे दूर किया जा सके। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव कतना व जिला महासचिव कमल मनकोटिया मौजूद रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App