कराड़ में महिलाओं ने की साफ-सफाई

By: Apr 18th, 2018 12:05 am

आनी – खंड की दूरदराज ग्राम पंचायत कराड के विभिन्न गांवों में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। खंड की अग्रणी महिला मंडल फ्रूटी ने गांव के सभी रास्ते व गांव के हर कोने में साफ-सफाई की। महिला मंडल की प्रधान समृद्धि ठाकुर ने बताया कि गांव फ्रूटी के आसपास पूरा वातावरण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया है। इसमें महिला मंडल की सभी सदस्यों ने मिलकर अभियान शुरू कर दिया है। कराड पंचायत के समाजसेवी डा. चमन ठाकुर ने गांव की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की महिलाएं शिक्षा, खेल, संस्कृति सहित हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। गांव से लेकर पंचायत स्तर व खंड स्तर तक स्वच्छता अभियान चलाने में भी गांव की महिलाएं सबसे आगे हैं। देश और समाज में महिलाओं की भागेदारी बहुत ही सराहनीय है। इस अभियान को लगातार एक माह तक चलाया जाएगा। इस अभियान में महिला मंडल की चमकूदेवी, उषा, लता, कला, किरणा, बबली आदि गांव की सभी महिलाएं शामिल हुईं।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App