कल मुंबई लौटेंगी कंगना

By: Apr 2nd, 2018 12:06 am

मेडिटेशन के बाद फिर बालीवुड की भागदौड़ में होंगी शामिल

मनाली— बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत तीन अप्रैल मंगलवार को मुंबई वापस लौट जाएंगी। मनाली के सिमसा में मेडिटेशन के माध्यम से थकान उतारने के बाद कंगना ने मुंबई वापस लौटने का मन बना लिया है। कंगना रणौत मंगलवार को भुंतर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगी और दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़ेंगी। करीब 15 दिन मनाली में बनाए अपने नए आशियाने कार्तिकेय में बिताने के बाद कंगना तीन अप्रैल को मुंबई लौट रही हैं। बालीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली कंगना मुंबई पहुंचते ही जहां फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। वहीं मायानगरी में बन रहे अपने नए घर के काम का जायजा भी लेंगी। मनाली में दो सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद कंगना अपनी भागदौड़ वाली जिंदगी में एक बार फिर व्यस्त हो जाएगी। यहां बता दें कि कंगना ने जहां 23 मार्च को अपना जन्मदिन नए आशियाने में परिवार के सदस्यों के साथ मनाया था। वहीं अब हिमाचल की बेटी कंगना रणौत अगस्त महीने में विदेश में होने वाले समिट में हिस्सा लेगी। इस समिट में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस समिट में कंगना के अलावा मिशेल ओबामा और फेमेस चैट शो की होस्ट ओपेरा विनफ्रे के साथ मंच सांझा करेंगी। बहरहाल मनाली में मेडिटेशन के माध्यम से थकान उतारने के बाद कंगना अब एक बार फिर मुंबई लौटकर बालीवुड की भागदौड़ वाली जिंदगी जिएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App