कांग्रेस कल मनाएगी सद्भावना शांति दिवस

By: Apr 8th, 2018 12:01 am

शिमला — अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर देश भर में नौ अप्रैल को सद्भावना एवं शांति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिला मुख्यालयों में मौन धरना देकर सद्भावना एवं शांति दिवस मनाएंगे। राजीव भवन में 10ः30 बजे सद्भावना एवं शांति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू, विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री व कई वरिष्ठ नेता, विधायक व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App