कांजनू गांव के पार्क को 2.2 लाख की सौगात

By: Apr 9th, 2018 12:02 am

यमुनानगर – हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने गांव कांजनू के पार्क में स्थापित की गई शिरोमणि शहीद उधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर डेरा भूमण शाह के बाबा बहमदास व रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने भी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। राज्य मंत्री कर्ण देव व रादौर के विधायक श्याम सिंह ने गांव कांजनू के पार्क सौंदर्यीकरण के लिए 2.2 लाख रुपए देने की घोषणा की। भूमण शाह डेरे के बाबा बहम दास ने कहा कि शहीदों के नाम पर आज हर रोज मेले लगते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह देश की आजादी के लिए कुर्बान हो गए अतः उनके वंशजों को इस बात का गर्व होना चाहिए और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर हमें हमेशा देश की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रेमचंद्र कांबोज, लालचंद्र कांबोज, विनोद, प्रमोद, जय प्रकाश नंबरदार, मायाराम, जयपाल, अखिल, अभिषेक, रिक्कू कांबोज, अमित, सचिन, संजीव कांबोज, अमन, साहिल, संजूं, रोहित, शिव नारायण हिंमाशु, एडवोकेट यजवेंद्र कांबोज, रमेश कांबोज, सतबीर कांबोज, पवन कुमार सरपंच तथा इलाके के गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App