कास्टिंग काउच से संसद भी अछूती नहीं

By: Apr 25th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली — रेप और कास्टिंग काउच पर मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर जगह कास्टिंग काउच होता है और संसद भी इससे अछूती नहीं है। रेणुका ने कास्टिंग काउच को ऐसी सच्चाई बताया है, जो हर क्षेत्र में देखी जा सकती है। यह ऐसा समय है ,जब भारत ने आवाज उठानी शुरू की है। कास्टिंग काउच को लेकर लोग खुलकर सामने आ रहे हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App