किसानों की खुशहाली चाहती है प्रदेश सरकार

By: Apr 30th, 2018 12:05 am

पद्धर   —द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों को खुशहाल देखना चाहती है। माता चामुंडा भगवती द्रंग को समर्पित तीन दिवसीय किसान मेला पाली के समापन पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि मेले जहां प्रदेश की संस्कृति की अनमोल धरोहर हैए वहीं किसानों की खुशहाली के प्रतीक भी हैं। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला पाली के लिए तीन लाख देने को घोषणा की। द्रंग की निर्मित सड़कों को एंबुलेंस योग्य किया जाएगा।  उन्होंने पाली में मंच के निर्माण के लिए एक लाख और माता चामुंडा मंदिर मसेरन में सामुदायिक भवन के निर्माण को एक लाख देने की घोषणा की। उन्होंने मेला कमेटी को मेला के सफल आयोजन के लिए ऐच्छिक निधि से पांच हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। मेला के समापन पर महिला मंडल मसेरन, कुलांदर, चैहड़ चेला, मलोग, पाली, युवक मंडल ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर द्रंग भाजपा अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया ठाकुर महामंत्री दलीप कुमार, संजय ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कपूर चंद,  जिला परिषद सदस्य सूरज प्रकाश, पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमारी, सुरेश कटारिया, संत राम शर्मा, आईडी त्यागी  पंचायत प्रधान रचना ठाकुर, उप प्रधान पवन कुमार, मेला कमेटी अध्यक्ष हेम सिंह, एकता युवक मंडल अध्यक्ष सुभम शर्मा, आदर्श युवा मंडल के प्रधान दीपक शर्मा, नरपत राम ठाकुर, प्रताप ठाकुर, पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर दीपक मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App