क्रिश्चियन समुदाय में ईस्टर पर्व की धूम

By: Apr 2nd, 2018 12:09 am

शिमला  —राजधानी शिमला के सभी गिरिजाघरों में रविवार को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। यह प्रार्थना सभाएं क्रिश्चियन समुदाय ग ईस्टर के पर्व पर की गई। सुबह से ही राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन इस अवसर पर किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग गिरिजाघर में उपस्थित हुए।  प्रभु यीशु मसीह के संदेश देने के साथ ही इस प्रार्थना सभा में चर्च प्रिस्ट ने प्रभु ईशु की शिक्षाओं से सभी को अवगत करवाया। इस दौरान शिमला के स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी चर्च में होने वाले इस विशेष आयोजन के लिए उपस्थित हुए। क्राइस्ट चर्च के साथ ही  शहर के कैथोलिक चर्च और अन्य गिरिजाघरों में भी ईस्टर पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। एसडी। चर्च चौड़ा मैदान में भी ईस्टर पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। पर्व पर प्रभु यीशु मसीह के संदेश आम लोगों को दिया। इस अवसर पर प्रार्थनाएं चर्च में की गइर्ं जिसमें प्रदेश की उन्नति को लेकर विशेष रूप से प्रार्थना की गई।  कार्यक्रम में प्रभु यीशु मसीह का प्यार और आपसी भाई चारे का संदेश लोगों को प्रार्थना सभा के माध्यम से दिया गया।  पास्टर  सोहन लाल ने बताया कि हर वर्ष ईसाई समुदाय ईस्टर को प्रभु यीशु मसीह के उठने के उपलब्ध में मनाया है। इस वर्ष भी इस दिन को सभी ईसाई समुदाय के लोगों और आम जन के लिए खास बनाने के उद्देश्य से बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। प्रभु यीशु मसीह ने लोगों की भलाई के लिए और शांति और आपसी भाई चारे का संदेश देने के लिए खुद को सूली पर लटकाया था तो इस दिन पर उनके इसी संदेश को लोगों के बीच पहुंचाया जाता है। इस दौरान चर्च में प्रसाद के रूप में  पवित्र जल भी उपस्थित लोगों में बांटा गया। हर वर्ष गुड फ्राइडें के बाद आने वाले रविवार को ईस्टर पर्व इसाई समुदाय द्वारा मनाया जाता है। इस अवसर पर  चर्च में सुबह से प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु की महीमा का गुणगान किया गया। ईस्टर पर शिमला के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च ने चर्च के पास ही लंगर का आयोजन किया। इस दौरान सभी लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App