क्रिस गेल नहीं, अब क्रिसनप्रीत गिल

By: Apr 3rd, 2018 12:04 am

नई दिल्ली –  किसी का मजाक उड़ाना तो कोई पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग से सीखे। उनके शिकार इस बार वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल बने हैं। दरअसल, गेल आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने को लेकर उत्साहित हैं। इसी उत्साह को जताते हुए उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने एक पंजाबी गाने पर डांस भी किया। अब सहवाग ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए गेल को पंजाबी नाम दे डाला। किंग्स के मेंटर सहवाग ने जो वीडियो किया है, उसमें एक शख्स मुर्गा डांस कर रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने लिखा कि क्रिस गेल उर्फ क्रिसनप्रीत गिल…


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App