खेलों को बढ़ावा देने के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

By: Apr 22nd, 2018 12:05 am

 

 राजगढ़ —वरिष्ठतम संगठन कार्यकर्ता और वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश मीडिया प्रभारी राजगढ़ के दिनेश ठाकुर की नियुक्ति युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश में बतौर सदस्य हुई है। इस विभाग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं और वन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष हैं। दिनेश ठाकुर वरिष्ठतम संगठन कार्यकर्ता और वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर भी कार्यरत हैं। इस विभाग में जिला सिरमौर से वह एकमात्र सदस्य हैं। दिनेश ठाकुर ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में सदस्य के रूप में चुने जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, विधायक सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, विशाल चौहान अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा और महामंत्री युवा मोर्चा रजत ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वह प्रदेश के युवाओं के लिए और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App