खेलो इंडिया में मंडी पर मेडलों की बारिश

By: Apr 14th, 2018 12:10 am

मंडी —खेलो इंडिया राज्य स्तरीय विशेष बच्चों की खेल स्पर्धा में मंडी जिला ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें सहयोग स्पेशल स्कूल नागचला के बच्चों ने 10 स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। विशेष बच्चों द्वारा  शानदार प्रदर्शन करने पर संस्था में खुशी की लहर है। बता दें कि युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना स्पेशल ओलंपिक भारत के तहत राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा बिलासपुर जिला में आयोजित की गई। स्पर्धा के लिए मंडी जिला की विभिन्न संस्थाओं के करीब 40 बच्चों का चयन किया गया था। इसमें मंडी जिला ने 19 स्वर्ण, 11 रजत और सात कांस्य पदक हासिल किए हैं। वहीं वालीबाल स्पर्धा में सहयोग की लड़कियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। संस्था के सचिव डा. एनके शर्मा ने बताया कि विशेष खिलाडि़यों द्वारा शानदार प्रदर्शन करना सामान्य बच्चों के लिए बड़ा उदाहरण है। वहीं जिला समन्वयक गीता पुरोहित ने बताया कि मंडी जिला के करीब 10 कोच राज्य स्तरीय स्पर्धा में गए थे। इसमें सहयोग विद्यालय के मास्टर ट्रेनर मुरारी लाल शर्मा व कोच सोहन सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि मंडी जिला की टीम ने स्पर्धा में लगातार अपना दबदबा बनाए रखा। इसके चलते टीम ने सबसे अधिक मेडल अर्जित किए हंै।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App