गोला में गहराया पानी का संकट

By: Apr 4th, 2018 12:05 am

पेयजल सप्लाई न होने से लोगों को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें

गोला  – खंड भटियात की पंचायत गोला में तीन महीने से चार जगह पर हैंडपंप खराब पड़े हैं। गोला के ही गांव भरोडी, भीमसेन हाउस पद्धर, खास पद्धर व मट्टा के पास हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कुछ लोग काफी दूर-दूर तक बावडि़यों का सहारा ले रहे हैं। स्थानीय लोग विभाग व सरकार को पत्राचार के माध्यम से भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। अभी से ही लोगों को पीने के पानी की दिक्कत आने शुरू हो गई है। विभाग लोगों को आज तक आश्वासन ही दे रहा है। इधर लोगों ने गहरा रोष व्यक्त किया है कि खराब हैंडपंप जल्द ठीक नहीं किए गए तो विभाग व सरकार के खिलाफ  आंदोलन करने लिए उतारू हो जाएंगे। स्थानीय निवासी खेम राज, रजिंद्र कुमार, श्याम, राकेश, बलदेव व चुन्नी लाल आदि का कहना है कि खास पद्धर में लगभग 100 के करीब घर हैं। हैंडपंप खराब होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूरदराज की जगहों से पीने के लिए पानी ला रहे हैं। संबंधित विभाग व सरकार से लोगों ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द हैंडपंप को ठीक किया जाए अन्यथा अंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App