जनता से किए वादे कब होंगे पूरे

By: Apr 25th, 2018 12:05 am

आनी के समाजसेवी परस राम ने सरकार से किया सवाल

आनी – आनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में रहे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं समाजसेवी परस राम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे वे आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र का विकास थम गया है। आनी के वर्ममान विधायक सरकारी कर्मचारियों के तबादले करने में मस्त है। आनी कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं पूर्व प्रत्याशी परस राम ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता पीने के पानी के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी आए थे। आनी के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आनी क्षेत्र के लिए दर्जनों घोषनाएं की थीं, जो आज तक पूरी नहीं हो सकी हैं, जिसमें आनी में एचआरटीसी का बस सब-डिपो, लुहरी में बस अड्डे का निर्माण तीन करोड़ से किया जाएगा। इसके अलावा आनी के मेला मैदान को 80 लाख देने की घोषणा की गई थी, जिस पर तीन महीने में एक कागज तक तैयार नहीं किया गया। इसके अलावा आनी मुख्यालय में 100 विस्तरों वाले अस्पताल की घोषणा भी कागजों में रह गई है। दलाश का बहुतकनीकी संस्थान रद्द कर दिया गया है, जिससे आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता में भारी रोष पनप गया है। महासचिव ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता इसका पूरा हिसाब आने वाले लोकसभा चुनाव में जरूर देगी। इसके अलावा बिजली विभाग में महीनों से एक्सईएन का पद खाली पड़ा है। आनी की सीएचसी सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के पद खाली पडे़ हुए हैं। इसके अलावा पांच महीनों से नेशनल हाई-वे 305 लुहरी औट सड़क जो कि लुहरी से छांवटी तक यातायात के लिए बंद है, जिससे आनी क्षेत्र की जनता को हर दिन भारी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय विधायक सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग अपने ठेकेदारों को टेंडर दिलाने में मस्त है। क्षेत्र की जनता पीने के पानी की एक-एक बूंद को तरस रही है। ग्राम पंचायत बैहना के अंतर्गत गांव जमेडी, कोटनाला, नागदेउरा सहित दर्जनों गांवों में पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है। इन गांवों के लोग टैक्सियों में लुहरी बाजार से पीने के पानी को ढो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव परस राम ने कहा कि एनएच 305 लुहरी-छावटी ंसड़क को यातायात के लिए जल्द बहाल किया जाए।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App