टांडा रैफर करने पर डाक्टर से उलझी महिला

By: Apr 29th, 2018 12:05 am

 हमीरपुर —बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला ने टांडा रैफर किए जाने पर जमकर बवाल मचाया। महिला डाक्टर पर जानबूझ कर रैफर करने का आरोप लगा रही थी। वहीं, महिला के पक्ष में कई अन्य महिलाएं भी गायनी चिकित्सक से उलझ पड़ीं। बीच-बचाव के लिए अस्पताल प्रबंधन को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को शांत करवाया। हालांकि बताया जा रहा है कि महिला का पूरा चैकअप करने के बाद ही उसे टांडा के लिए रैफर किए जाने का निर्णय लिया गया था। महिला अपना अब तक का चैकअप क्षेत्रीय अस्पताल से करवा रही थी। हर बार हालत नार्मल होने की बात कही जाती रही। डिलीवरी के कुछ दिन पहले जब महिला एडमिट होने के लिए शनिवार को अस्पताल पहुंची, तो इसे यहां से रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में पल रहे बच्चे ने पोटी कर दी थी। इस कारण चिकित्सक ने उसे टांडा रैफर किया। अस्पताल प्रबंधन की मानें, तो ऐसी परिस्थियों में केस काफी गंभीर हो जाता है। कोई भी गलत निर्णय मां व बच्चे दोनों के लिए घातक हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से महिला को टांडा रैफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए हैं। काफी समझाने के बाद गर्भवती महिला की मां अस्पताल से घर गई। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार ने बताया कि अस्पताल ने शिकायत की है। पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App