ट्रिब्यूनल के सदस्य प्रेम कुमार रिटायर

By: Apr 15th, 2018 12:01 am

शिमला — हिमाचल राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के सदस्य प्रेम कुमार 15 अप्रैल को अपना कार्यकाल पूरा करने के उपरांत सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 17 अगस्त को प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के सदस्य प्रशासनिक के रूप में कार्यभार संभाला था। राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीके शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल कल्याण संघ द्वारा प्रेम कुमार के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति वीके शर्मा ने उनके स्वस्थ और दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के सदस्य न्यायिक डीके  शर्मा, पंजीयक सुनीता कपटा, अतिरिक्त महाधिवक्ता तथा उप-महाधिक्ता आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App