डमियाणा में विपिन से रैबिट पालन सीखने पहुंच रहे लोग

By: Apr 29th, 2018 12:05 am

 हमीरपुर —‘दिव्य हिमाचल’ के प्रयास से विदेशी रैबिट पालक विपन कुमार ने अपनी एक विशेष पहचान बना ली है। अब रैबिट पालन का कारोबार फल-फूल रहा है। हिमाचल के कोने-कोने से रैबिट पालन के इच्छुक विपन के फार्म में पहुंच रहे हैं। इन्होंने विदेशी प्रजाति के कई खरगोश अपने फार्म में रखे हैं। अब तक अपनी अलग पहचान बनाने को तरस रहे विपन कुमार ने ‘दिव्य हिमाचल’ का आभार जताया है। उन्होंने बताया ‘दिव्य हिमाचल’ से मिले सहयोग के बाद उनके पास अब पूरे हिमाचल से लोग पहुंच रहे हैं। यहां आकर विदेशी प्रजाति के रैबिट की जानकारी ली जा रही है। यही नहीं कई लोगों ने विदेशी रैबिट फार्म खोलने के बारे में भी जानकारी हासिल की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मंडी के युवक तनुष शर्मा ने फार्म खोला है। उसने विभिन्न प्रजातियों के दस खरगोश शुरुआती दौर में रखे हैं। जाहिर है कि बड़सर उपमंडल में डमियाणा (करेर) गांव के विपन कुमार ने हरेक प्रजाति के खरगोश अपने रैबिट फार्म में रखे हैं। लोगों को अधिक जानकारी न होने के कारण विदेशी प्रजाति के खरगोश को पालने में अधिक रुचि नहीं दिखाई जा रही है। हालांकि न्यूजीलैंड व्हाइट किस्म के काफी रैबिट विपन ने बेचे हैं। अब हरेक प्रजाति के खरगोश की डिमांड पहुंच रही है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App