डिस्कस थ्रो में सीमा की चांदी, नवजीत को कांस्य

By: Apr 13th, 2018 12:06 am

गोल्ड कोस्ट — डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया और नवजीत ढिल्लों ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स मुकाबलों में भारत का पदक इंतज़ार गुरुवार को समाप्त करते हुए रजत और कांस्य पदक जीत लिए। सीमा का यह लगातार चौथा राष्ट्रमंडल खेल पदक है। भारत के गोल्ड कोस्ट में एथलेटिक्स में यह पहले पदक हैं। भारत ने पिछले ग्लास्गो खेलों में एथलेटिक्स में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। भारत की इन दो महिला एथलीटों ने एक ही स्पर्धा में एक साथ दो पदक दिला दिए। 34 वर्षीय सीमा ने 60.41 मीटर की थ्रो के साथ रजत और नवजीत ने 57.43 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण आस्ट्रेलिया की डैनी स्टीवंस ने 68.26 मीटर का नया खेल रिकार्ड बनाते हुए जीता।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App