डेथ वैली रन के लिए रोजाना दस घंटे प्रैक्टिस

By: Apr 1st, 2018 12:05 am

संगड़ाह— फरवरी में ब्राजील में हुई 135 मील की मैराथन को निर्धारित अवधि से करीब 51 मिनट पहले पूरा कर चुके सिरमौर के सुनील शर्मा यूएसए में होने वाली ‘डेथ वैली रन’ के लिए पसीना बहा रहे हैं। सुनील शर्मा का चयन अमरीका की बेड वाटर अथवा डेथ वैली रन के लिए हुआ है। दुनिया भर से सौ धावक इस दौड़ में दमखम दिखाएंगे। ब्राजील रन के दौरान घुटनों में चोट लगने के कारण वह फिजियोथैरेपिस्ट डा. कैबिन से नागपुर में प्रैक्टिस के साथ इलाज भी करवा रहे हैं। डा. कैबिन ने बताया, अब वह दौड़ के लिए फिट हैं। बैड वाटर 135 को दुनिया की सबसे मुश्किल दौड़ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि समुद्र के साथ से शुरू होने वाली यह दौड़ 14505 फुट की ऊंचाई वाली बर्फीली पहाड़ी पर समाप्त होती है। सुनील शर्मा ने बताया दौड़ के लिए वह रोजाना औसतन दस से 12 घंटे अभ्यास कर रहे हैं। अमरीका में होने वाली डेथ वैली से पूर्व वह दस जून को दक्षिण अफ्रीका में होने वाली कामरेड रन में हिस्सा लेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App