दिव्यांग पूर्व फौजियों को एक लाख

By: Apr 28th, 2018 12:15 am

प्लैजिक सेंटर में जीवन जी रहे वीरों के लिए बढ़ी राशि

हमीरपुर – रा प्लैजिक सेंटर में जीवन यापन कर रहे हरेक पूर्व फौजी की देखभाल के लिए अब सालाना एक लाख रुपए दिए जाएंगे। हिमाचल सरकार ने पैरा प्लैजिक सेंटर में जीवन जी रहे अपंग पूर्व फौजियों की राहत राशि बढ़ा दी है। रिहेबिलिटेशन सेंटर को अब सालाना एक लाख रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने पैरा प्लैजिक केंद्र की सहायता राशि में 15 हजार रुपए का इजाफा किया है। हाल ही में इसकी अधिसूचना जारी की गई है। राहत राशि बढ़ने से अब इन पूर्व फौजियों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। देश की रक्षा में अपने महत्त्वपूर्ण अंग खोने वाले इन फौजियों के संरक्षण में प्रदेश सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। हालांकि पैरा प्लैजिक सेंटर को फौजियों की देखभाल के लिए केंद्र से अलग ग्रांट जारी होती है। वहीं राज्य सैनिक बोर्ड भी मासिक दो हजार की राशि प्रत्येक फौजी के लिए प्रदान करता है। प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर बढ़ी राशि का लाभ अप्रैल से मिलना तय किया है। अप्रैल, 2018 की शुरुआत में ही इसकी अधिसूचना जारी की गई है।  देश की रक्षा में अपने अंग खो चुके पूर्व सैनिकों का आत्मबल बनाए रखने के लिए इनकी देखभाल रिहेबिलिटेशन सेंटर में की जा रही है। जाहिर है कि सेना में सर्विस के दौरान अपंग होने वाले पूर्व फौजियों को पैरा प्लैजिक सेंटर में भेजा जाता है। शरीर के महत्त्वपूर्ण अंग खोने के बाद ये पूर्व फौजी हौसला न खो दें, इसके लिए इन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। वर्तमान में पैरा प्लैजिक सेंटर में हिमाचल के सात पूर्व फौजी जीवन यापन कर रहे हैं। इनकी देखभाल के लिए यहां कर्मचारी भी तैनात हैं। इन्हें सेंटर में मानसिक ट्रेनिंग, फिजिकल, वोकेशनल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। योग्यता के आधार पर इन्हें यहां काम दिया जाता है, ताकि पूर्व सैनिक खुद को असहाय महसूस न करें।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App