नाचन कांग्रेस की कार्यकारिणी तय

By: Apr 6th, 2018 12:01 am

शिमला — प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन की कार्यकारिणी अनुमोदित कर दी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन की कार्यकारिणी में हीर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, जबकि सिद्धु राम भारद्वाज, केसरी लाल चौहान, संतराम, टेकचंद, हल्का राम, फता राम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिवों में बहादुर सिंह, चिंत राम शास्त्री, कृष्ण वर्मा, दूनी चंद, श्याम लाल व भारती देवी शामिल हैं। टिकेंद्र राणा को सचिव व दुम्नी राम शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में लेख राम वैद, नरपत राम, हेमराज आजाद, राम लाल, राजेंद्र कुमार, हेमराज नायक, नानक चंद, ज्ञान चंद, गुरुबख्श, प्रकाश राव, लाल मन, गोपाल शर्मा, भूप सिंह, धनीराम नायक, मितर देव, जयचंद शर्मा शामिल हैं। कमेटी में संबंधित ब्लॉक से पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख तथा कांग्रेस से संबंधित जिला परिषद के सदस्य व पंचायत समिति के चेयरमैन भी सदस्य होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App