पंचकूला में धरना प्रदर्शनों से खफा

By: Apr 12th, 2018 12:02 am

हरियाणाव्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने जताई नाराजगी

पंचकूला—  व्यापारियों की  बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में सेक्टर 21 में हुई। इस बैठक में व्यापारी व आम जनता की समस्याओं पर विचार किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहां कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का सबसे सुंदर पंचकूला शहर अब एक धरना प्रदर्शन करने का अड्डा बन गया है। सरकार से अपनी मांगे मनवाने व सरकार की गलतियों को उजागर करने के लिए हर रोज पंचकूला में सरकारी कर्मचारी, होमगार्ड्स, किसान, मजदूर व आम जनता धरना व प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां तक की हरियाणा के मुख्यमंत्री का निवास स्थान व विधानसभा घेरने के लिए प्रदर्शनकारी पंचकूला से जुलूस निकालते हैं। जिसके कारण पूरे पंचकूला में जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां तक कि सेक्टर 5 जहां पर धरना स्थल है वहां से हाउसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस प्रशासन द्धारा बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका जाता है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के कारण प्रदर्शनकारी कई घंटो तक रोड़ जाम कर देते हैं जिसके कारण पंचकूला व चंडीगढ़ आने जाने के साथ साथ पंचकूला के शहरवासियों को आने जाने में बड़ी भारी मुश्किल हो जाती है। हरियाणा सरकार सिर्फ वायदे व घोषणा तो करती है मगर उन वायदों को पूरा नहीं करती। जबकि चुनाव के समय 154 वायदे किए थे सरकार ने उन वायदों को भी अभी तक पूरा नहीं किया। जिसके कारण प्रदेश के कर्मचारी, किसान, मजदूर, व्यापारी व आम जनता में सरकार के प्रति बड़ा भारी रोष है। उन्होंने कहा कि  सरकार को अपने वायदों के अनुसार  प्रदेश के कर्मचारी, होमगार्ड्स, किसान, मजदूर, व्यापारी व आम जनता की समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाना चाहिए।

इस नंबर पर भेजें शिकायत

नारायणगढ़— यदि आप तहसील कार्यालय बीडीपीओ कार्यालय, एसडीएम कार्यालय या फिर नारायणगढ़ उपमंडल में किसी भी समस्या से परेशान हैं तो आप सीधे आइएएस अधिकारी एवं एसडीएम नारायणगढ़ मोनिका गुप्ता से 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक इस फोन नंबर 84290-20545 पर शिकायत कर सकते हैं।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App