पंजाब रेजिमेंट में भर्ती कल से

By: Apr 16th, 2018 12:01 am

हमीरपुर – पंजाब रेजिमेंट में सेवाएं देकर लौटे पूर्व सैनिकों के बच्चों को सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर मिला है। हिमाचल सहित दो अन्य राज्यों के पूर्व सैनिकों के आश्रितों को भी इसका लाभ मिलेगा। वे सोल्जर जीडी भर्ती में किस्मत आजमा सकते हैं। वहीं, सोल्जर ट्रेडमैन में राज्य का कोई भी युवक भाग ले सकता है। इसके अलावा सोल्जर क्लर्क में भी भर्ती होगी। सोल्जर ट्रेडमैन व सोल्जर क्लर्क के खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली पंजाब रेजिमेंट सेंटर (रामगढ़) में 17 से 20 अप्रैल तक होगी।  17 अप्रैल को आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स मैन (नेशनल/ इंटरनेशल लेवल) की भर्ती होगी। अप्रैल 18 को सोल्जर क्लर्क व 20 को सोल्जर जीडी व सोल्जर ट्रेडमैन की भर्ती की जाएगी। सोल्जर जीडी में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नॉर्थ  व नॉर्थ-वेस्ट राजस्थान से व पंजाब रेजिमेंट से रिटायर्ड सैनिकों के आश्रित भाग ले सकते हैं। वहीं, सोल्जर ट्रेडमैन में किसी भी राज्य का युवक भाग ले सकता है। सोल्जर क्लर्क के लिए भी खुली भर्ती होगी।  सोल्जर जीडी में सिर्फ पंजाब रेजिमेंट में सेवाएं देकर लौटे पूर्व सैनिकों के आश्रित ही भाग ले सकते हैं। इसके अलावा क्लर्क व ट्रेडमैन भर्ती में हिमाचल के युवा अपना भाग्य आजमा सकते हैं। इन पदों पर खुली भर्ती रैली का आयोजन होगा। सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल अर्जुन गुलेरिया ने बताया कि युवा इस सेना भर्ती का लाभ उठाएं। अपने निर्धारित दस्तावेजों सहित आयोजन स्थल पर पहुंचे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App