पत्रिका ‘हिमालय ध्वनि’ का विमोचन

By: Apr 28th, 2018 12:05 am

नेरचौक — उपमंडल बल्ह के नेरचौक में विश्व हिंदू परिषद ने एकदिवसीय धर्म रक्षा निधी अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के आखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के 80 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद पत्रिका हिमालय ध्वनि का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में अशोक तिवारी ने उपस्थितजनों को भारतीय संस्कृति के महत्त्व को बताते हुए कहा कि भारत की संस्कृति बहुत ही मूल्यवान है और इसमें पुरुषोत्तम राम जैसे पुरुषों ने जन्म लिया है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के बाबा लोंबस  महाराजए विश्व हिंदू कार्यकारी अध्यक्ष लेख राज राणा, प्रांत संगठन मंत्री नीरज गुलेरिया, प्रांत संपर्क प्रमुख गोविंद ठाकुर, मंडी विभाग कार्याध्यक्ष रमेश परमार, सुंदरनगर उपाध्यक्ष रोहताश वर्मा, जिलाध्यक्ष लेख राम, नेरचौक विश्व हिंदू परिषद के विरेंद्र लखनपाल, बजरंग दल उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ठाकुर, लहर ठाकुर, खुशहाल ठाकुर, कमल शर्मा व हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App