पहले फौजी, अब क्लर्क-फोरेस्ट गार्ड

By: Apr 7th, 2018 12:02 am

सैनिक कल्याण बोर्ड विभिन्न विभागों में जल्द भरेगा सैकड़ों पद

हमीरपुर— पूर्व सैनिक आरक्षित वर्ग के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर मिल गया है। सैनिक कल्याण बोर्ड विभिन्न विभागों में आरक्षित वर्ग पूर्व सैनिक कोटे से लिपिक के पद भरने जा रहा है। पहले से तय शेड्यूल में परिवर्तन करते हुए विभाग ने आरक्षित वर्ग के लिए भी नौकरी प्रदान करने का अहम निर्णय लिया है। ऐसे में विभाग 30 लिपिक के पदों पर पूर्व सैनिक आरक्षित वर्ग से भर्ती करेगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवारों को विभाग ने बुलावा पत्र भेजा है। इनके नामों की सूची विभाग ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। इसकेसाथ ही फोरेस्ट गार्ड के पदों पर भी भर्ती का निर्णय लिया गया है। फोरेस्ट गार्ड के 32 पद भरे जाएंगे। रेंजवाइज आधार पर फोरेस्ट गार्ड के पद भरे जाएंगे। भर्ती का आयोजन 10 व 11 अप्रैल को होगा। इसके साथ ही सैनिक बोर्ड शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों को भरने जा रहा है। विभाग के अनुसार क्लर्क रिजर्व कैटेगरी के 30, फोरेस्ट गार्ड के 32, जेई सिविल के 32, जेई इलेक्ट्रिकल के 50 पद भरे जाने हैं। इसके साथ ही सैकड़ों पद शिक्षा विभाग में भरने की तैयारी है। जेबीटी, पीजीटी, टीजीटी, एलटी, सर्वेयर, जूनियर ड्रॉफ्ट्समैन के पद भरे जाएंगे। एक साथ सभी पदों पर भर्ती करने का अहम निर्णय ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक हजार पूर्व सैनिकों को भर्ती के लिए बुलाया गया है। इनमें से नौकरी के योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App