पांवटा में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

By: Apr 19th, 2018 12:05 am

पांवटा साहिब —पांवटा साहिब उपमंडल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।  इस मौके पर जगह-जगह प्रभात फेरियां और मूर्ति प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साथ-साथ भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। पांवटा साहिब के बद्रीपुर में बुधवार सुबह प्रभात फेरी के साथ परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आगाज हुआ। ब्राह्मण सभा पांवटा इकाई की अगवाई में सुबह छह बजे सभी लोग बांगरण स्थित भगवान परशुराम चौक पर एकत्रित हुए और यहां से पूरे नगर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का भ्रमण करवाया गया। उसके बाद बद्रीपुर स्थित शिव मंदिर में सात बजे से साढ़े नौ बजे तक गायत्री जप व हवन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ब्राह्मण सभा की पांवटा इकाई के संयोजक मदन शर्मा, अध्यक्ष अजय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, बिंदु शर्मा, मोहन लाल शर्मा, रामलाल शर्मा, जीवन जोशी, संजय भारद्वाज, सुभाष शर्मा, नंदलाल शर्मा आदि भी मौजूद रहे। उपमंडल के गिरिपार क्षेत्र के दुगाना में परशुराम जन्मोत्सव पर रौनक रही।  यहां पर भी हवन यज्ञ के उपरांत ग्रामीणों ने भंडारे का आयोजन किया। दुगाना निवासी पूर्व प्रधान संतराम पुंडीर, गुलाब भंडारी, जगत सिंह पुंडीर, हृदय राम पुंडीर, कमलेश पुंडीर, मुंशी राम पुंडीर, धनवीर पुंडीर, संतराम शर्मा, सोम दत्त शर्मा, प्रताप सिंह पुंडीर आदि ने बताया कि गांव में भगवान परशुराम के मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App