पेपरलैस होगा एचआरटीसी हैडक्वार्टर

By: Apr 15th, 2018 12:01 am

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, स्टेशनरी पर लाखों रुपए की बचत

 शिमला — हिमाचल पथ परिवहन निगम मुख्यालय में लाखों रुपए के खर्च को बचाने के लिए मुख्यालय को पेपरलैस बनाया जाएगा। फाइलों में चलने वाले कार्यों के लिए लगने वाले कागजों के बोझ को पेपरलैस बनाकर कम किए जाने की कवायद है। इसके लिए निगम प्रबंधन जल्द की ट्रायल बेस पर कार्य शुरू करने वाला है। नेशनल इन्फार्मेशन सेंटर सहयोग से निगम को पेपरलैस बनाया जाएगा। डिजिटल इंडिया के अभियान में निगम की इस मुहिम को शुरू किया जाएगा। प्रदेश के डिपार्टमेंट ऑफ इन्फार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी द्वारा इसके लिए पहले कर्मचारियों को टे्रनिंग दी जाएगी। निगम प्रबंधन की ओर से इसका ड्राफ्ट तैयार कर दिया है। अपने अगले टारगेट अभियान में निगम मुख्यालय को पेपरलैस बनाने के लिए यह कवायद शुरू की गई है। पेपर लैस कार्य बढ़ने से जहां पर निगम का प्रतिमाह स्टेशनरी सहित अन्य सामान पर होने वाले खर्च की बचत होगी, वहीं पर निगम के कार्यों में भी पारदर्शिता बरती जा सकेगी। ऑनलाइन कार्यों का प्रचलन बढ़ाने के लिए केंद्र द्वारा सभी राज्यों को डिजिटल इंडिया अभियान में शामिल करने की जो मुहिम चलाई गई है, उसी मुहिम के साथ जुड़कर निगम के मुख्यालय को पेपरलैस किया जाएगा। इसमें निगम मुख्यालय में कोई दस्तावेज आने पर वह ऑनलाइन दर्ज हो जाएगा। इसके बाद यह विदित रहेगा कि फाइल कहां तक पहुंची और कार्यों में कितनी प्रगति हुई है या कार्य कहां लटका हुआ है, इससे कार्यों में भी तेजी आएगी। निगम के सीजीएमएच के गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय को पेपरलैस करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ही पेपर लैस करने की प्रक्रिया आरंभ होगी।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App