प्रिंस हैरी-मेगन की शादी में प्रियंका

By: Apr 26th, 2018 12:07 am

जब से प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ब्रोक के एंगेजमेंट की खबर आई है, तब से यह भी खबर छाई हुई है कि प्रियंका चोपड़ा अपने इस बेस्डफ्रेंड की रॉयल शादी में जरूर पहुंचेंगी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताते हैं कि अपनी देशी गर्ल लंदन में 19 मई को होनेवाली इस शादी की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि हालीवुड एक्ट्रेस मेगन और प्रियंका काफी अच्छी दोस्त हैं। फॉरन मीडिया ने कंफर्म किया है कि बालीवुड ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा मेगन और प्रिंस की रॉयल शादी में शामिल होंगी। एक ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक, प्रियंका मेगन के इस स्पेशल दिन को लेकर काफी खुश हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App