बलागाड पंचायत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार

By: Apr 30th, 2018 12:01 am

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री ने नवाजे पंचायत के प्रधान

बंजार – मध्य प्रदेश के मंडला जिले में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय समरोह में पंचायत बलागाड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सामरोह की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश भर की जिला परिषद, पंचायत समीति तथा ग्राम पंचायतों को सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्वच्छता, राजस्व-अर्जन, नागरिक सेवा तथा ई-गवर्नेंस आदि विषयों पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है। बलागाड को यह पुरस्कार लगातार दूसरे वर्ष सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। पंचायत प्रधान मान सिंह के साथ पूरा पंचायत क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रधान पंचायत मान सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री ने मंडला में प्रदान किए। ग्राम पंचायत ने समाज में हाशिए पर रह रहे गरीब परिवारों के लिए हमेशा शत-प्रतिशत दिया है तथा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं पूरी तत्परता से लागू करने के लिए पूरा प्रयास किया है। पंचायत को इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा भी पंचायत पशुधन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा पांच सितंबर, 2017 को एनआईटी हमीरपुर में प्रदान किया गया था।

स्किल डिवेलपमेंट में ऊना की कोमल फर्स्ट

कांगड़ा – प्रदेश कौशल विकास प्रतियोगिता में ऊना की कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि शिमला की अवनिता दूसरे स्थान पर रही हैं। अब ये दोनों प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्त्व करेंगी। उसके बाद वे रूस में कुरान में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में जा सकती हैं। दोनों को मई में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नगद पुरस्कार व अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। प्रदेश में विश्व कौशल प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया गया है। कौशल विकास निगम व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता निफ्ट संस्थान कांगड़ा में आयोजित की गई। प्रथम स्थान हासिल करने वाली कोमल को 50 हजार रुपए व उपविजेता शिमला की अनीता को 20 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में डिजाइन, स्केचिंग, पैटर्न बनाना और परिधान निर्माण तीन चरण थे। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कौशल का प्रदर्शन किया। निफ्ट संस्थान के संयुक्त निदेशक दिनेश रांगड़ा ने कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धाएं बच्चों के लिए लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार साबित होंगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App