ब्रह्मसरोवर स्थल को निखारने पर करोड़ों खर्च

By: Apr 9th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा सरकार द्वारा ब्रह्मसरोवर के सौंदर्यीकरण और विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण पर 38 करोड़ 31 लाख रुपए तथा ज्योतिसर के सौंदर्यीकरण पर 32 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पांचों स्थलों जिनमें ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, नरकातारी, सन्निहित सरोवर और शहर के सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत श्रीकृष्णा सर्किट कुरुक्षेत्र के लिए 97.34 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जिसमें से लगभग 32 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। इस योजना के तहत पांचों स्थलों जिनमें ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, नरकातारी, सन्निहित सरोवर और शहर के सौंदर्यकरण का कार्य किया जाना है। इस योजना के तहत ब्रह्मसरोवर के नंदा स्मारक के पास 1 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि से बहु-वैकल्पिक पर्यटन सूचना केंद्र तथा एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि से ब्रह्मसरोवर के दक्षिण में पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा,  पांच करोड़ की राशि से ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा व मुख्य द्वारों पर लाइटिंग,  पांच करोड़ 25 लाख रुपए की राशि से ब्रहमसरोवर की परिक्रमा पर सात व  पार्किंग स्थल पर चार शौचालय बनाने तथा चार करोड़ 25 लाख की राशि से ब्रह्मसरोवर के सातों प्रवेश द्वारों और फ र्श निर्माण का कार्य जारी है। इसी प्रकार, ब्रह्मसरोवर पर  एक करोड़ रुपए की लागत से महिला घाटों के निर्माण और परिक्रमा पर दो करोड़ 10 लाख की राशि से मुराल पेंटिंग का कार्य जारी है। ब्रह्मसरोवर पर 16 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी मीडिया लेजर शो का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को मुकम्मल करने की जिम्मेवारी आईटीडीसी को सौंपी गई है। ब्रह्मसरोवर सत्कार भोजनालय के निकट श्रीकृष्णा सर्किट के तहत 50 लाख रुपए की लागत से चक्रव्यूह का निर्माण किया जाएगा।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App