भट्ठी सा तपने लगा हमीरपुर

By: Apr 27th, 2018 12:05 am

हमीरपुर  – जिला में गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दो दिन के भीतर तापमान दो डिग्री बढ़कर 39 पर पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक तापमान में और वृद्धि आ सकती है। हालांकि इस दौरान बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी, लेकिन इससे गर्मी कम नहीं होगी। अप्रैल माह अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दिनभर चटक धूप खिल रही है। तेज धूप के साथ ही लू का भी असर दिख रहा है। दिनभर पंखें, कूलर व फर्राटा गर्मी से राहत दे रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक लोग गर्मी से परेशान दिख रहे हैं। दोपहर बाद बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। धूप इतनी तल्ख हो गई है कि दिन में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले दिन में धूप से गर्मी का एहसास तो राटा में हलकी ठंड महसूस की जा रही थी। इससे दिन में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री पर पहुंच गया था, लेकिन रविवार से एकाएक गर्म हवाएं बहने लगी। अब सुबह दस बजे धूप इतनी तल्ख हो गई है कि सहन नहीं हो रही है। हवाओं की रफ्तार तेज होने से लू का भी असर दिखने लगा है। दोपहर 12 बजे के बाद निकलना मुश्किल हो रहा है। बाजारों में इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिख रहे है। लोग घरों में दुबक रहे है। शाम को धूप का असर थोड़ा कम होने से लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बहरहाल आने वाले दिनों में गर्मी और लू का असर तेज होगा।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App