भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

By: Apr 20th, 2018 12:07 am

शिमला – भाजपा जिला शिमला की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को समाप्त हो गई। बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में विकास की राह पर चल रही है और प्रदेश शिखर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के 100 दिन स्वर्णिम रहे है, शासन की बागडोर संभालने के पहले ही दिन भाजपा के स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र 2017 को सरकार के नीति दस्तावेज के रूप में अपनाया।  बैठक के दूसरे सत्र में प्रदेश अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि  देश की बागडोर संभालने के पश्चात नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नेता केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों, लोक कल्याण को समर्पित योजनाओं के चलते देश न केवल आर्थिक स्तर पर मजबूत हुआ है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की साख बढ़ी है। समापन सत्र पर प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जो बड़ी जीत हुई है उसकी रीड़ की हड्डी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बूथ स्तर पर रात दिन काम कर  पार्टी को बल दिया और पार्टी का काम करके जनता का वोट भारतीय जनता पार्टी को दिलाया। आने वाले लोकसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम करेंगे और लोक सभा चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत दिलवाएंगे। बैठक में जिला का राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसमें  जयराम सरकार के अब तक के कार्यकाल को सराहा गया वहीं तय किया गया कि लोकसभा चुनाव भी भाजपा जीतेगी और मोदी के नेतृत्व में दोबारा से केंद्र में सरकार बनेगी।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App