भारत का हॉकी में गोल्ड जीतने का टूटा सपना

By: Apr 14th, 2018 12:05 am

गोल्ड कोस्ट— भारतीय हॉकी टीम का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। भारत सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 2-3 से हारकर फाइनल में पहुंचने से चूक गया। अब भारतीय टीम ब्रांज मेडल मैच के लिए खेलेगी। भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में 3-1 के अंतर को एक गोल करके 3-2 पर जरूर पहुंचा दिया, लेकिन भारत स्कोर को बराबरी पर पहुंचाने या फिर न्यूजीलैंड से आगे निकलने में सफल नहीं हो सका। न्यूजीलैंड के लिए ह्यूगो इंग्लिश ने सातवें मिनट, स्टीफन जेनेस ने 13वें मिनट व मार्कस चाइल्ड ने 40वें मिनट में गोल किए। हरमनप्रीत ने 29वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत का खाता खोला।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App