मधुमक्खियों ने दो महिलाओं-एक बच्चे पर किया हमला

By: Apr 28th, 2018 12:05 am

नादौन  – अस्पताल के बाहर सड़क पर जा रही एक महिला और एक तीन वर्षीय बालक मधुमक्खियों के हमले में बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया। अंजना निवासी कोहला गांव ने बताया कि वह अपने तीन वर्षीय बेटे लक्ष्य तथा परिजन पूजा के साथ नादौन गुरुद्वारा के पास एक विवाह समारोह में भाग लेकर शुक्रवार सायं घर वापस जा रहे थे। जैसे ही नादौन अस्पताल के निकट पहुंचे, तो अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया, जिन्हें आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया और अस्पताल ले आए। इस हमले में पूजा तथा लक्ष्य को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काटा है। नादौन अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों रमन मनकोटिया तथा किशोरी लाल ने बताया कि अस्पताल की प्रयोगशाला के साथ लगते भवन में मधुमक्खियों के तीन बड़े छत्ते हैं और यह इस तरह की दूसरी घटना है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App