महिलाओं के सिर सजी पगड़ी

By: Apr 6th, 2018 12:07 am

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की शोभायात्रा में पहली बार मिला सम्मान

घुमारवीं- घुमारवीं में गुरुवार को जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव का आगाज हुआ। ग्रीष्मोत्सव के शुभारंभ पर शिव मंदिर से लेकर मेला परिसर तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पुरुषों के बराबर महिलाओं के सिर पर भी पगड़ी सजी हुई थी। ग्रीष्मोत्सव में यह पहला मौका है, जब आयोजकों ने शोभायात्रा के दौरान महिलाओं को पगडि़यां पहनाईं। इससे शोभायात्रा में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही महिलाओं के सिर पर भी रंग-बिरंगी बराबर पगडि़यां सज रही थीं। जानकारी के मुताबिक एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शोभायात्रा में विधायक राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शोेभायात्रा में काफी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी शिरकत की। शोभायात्रा में महिलाओं के साथ मेला केमटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम शाशि पाल शर्मा, डीएसपी राजेंद्र जसवाल, रीता सहगल, उषा ठाकुर,  नरेंद्र ठाकुर, राकेश चोपड़ा, अश्वनी रतवान, हेमराज सांख्यान, पुरुषोतम शर्मा, प्रोमिला रतवान, प्रकाश पजियाला, महेंद्र पाल रतवान, राजेश शर्मा, पंकज चंदेल, सुरेंद्र कौशल, अमृता, संजय कुमार, जोरावर सिंह, नवीन शर्मा, शीतल भारद्वाज, रक्षा ठाकुर, अंजना, कमला संधू, सूरज कपिल, सुमेश चड्डा, नीलाक्ष गुप्ता, राजपाल उप्पल, मिलन महाजन व राजपाल ठाकुर सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App