महिला कंडक्टर भी क्रमिक अनशन पर

By: Apr 30th, 2018 12:01 am

शिमला  – बेरोजगार प्रशिक्षित परिचालकों का आमरण अनशन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ठोस नीति की मांग को लेकर अब इस आंदोलन में महिला प्रशिक्षु परिचालक भी उतर गई हैं। रविवार से महिला परिचालक भी क्रमिक अनशन पर बैठीं। संघ ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जीत सिंह नेहटा ने आरोप लगाया कि जो प्रशिक्षित परिचालक बसों में सेवाए दे रहे हैं, वे निगम को उभारने के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं, वे सिर्फ अपनी जेब भरने के लिए निगम में सेवाएं दे रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम ने पहले भी इस तरह के घटनाक्रमों में परिचालकों को पकड़ा है। निगम को यह ट्रेनिंग तुरंत बंद कर देनी चाहिए। इससे निगम को क्षति ही पहुंच रही है। इसके बारे में निगम प्रबंधन को भी पूरी जानकारी है, लेकिन यह निगम की मजबूरी है कि बसें चलाने के लिए यह सब कुछ करना पड़ रहा है। यह लड़ाई तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक निगम उनके लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाता।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App