महिला ने खाया जहर

By: Apr 28th, 2018 12:05 am

हमीरपुर अस्पताल में चल रहा उपचार, पति-ससुर पर मारपीट के आरोप

हमीरपुर  – उपतहसील गलोड़ के तहत एक विवाहिता ने जहर निगल लिया। हालत खराब होने पर उसे गलोड़ अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे हमीरपुर अस्पताल रैफर किया गया है। यहां पर महिला का उपचार चल रहा है। महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि इसकी बेटी को लंबे समय से प्रताडि़त किया जा रहा है। एक बार पहले भी समझौता कर इसे ससुराल भेजा गया। जानकारी के अनुसार गलोड़ क्षेत्र की मनीषा देवी (24) ने सल्फास का सेवन कर लिया। गुरुवार शाम के समय जहर निगलने के बाद इसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद इसे गलोड़ अस्पताल ले जाया गया। मनीषा के पिता को सूचना मिलते ही वह भी अस्पताल में पहुंच गए। स्थिति नाजुक देखते हुए महिला को गलोड़ अस्पताल से हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया। यहां पर इसका उपचार चल रहा है। बड़सर पुलिस ने महिला के पिता के बयान कलमबद्ध किए हैं। बयान में कहा गया कि मनीषा का पति व ससुर उसको लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं। इस कारण उसने जहर निगला है। मनीषा की शादी 21 साल की उम्र में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ बड़सर जयनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला को आई उल्टी के सैंपल फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App