माकपा ने घेरा नगर निगम मेयर का दफ्तर 

By: Apr 28th, 2018 12:10 am

शिमला  —नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में माकपा पार्षद से अभद्र व्यवहार पर माकपा ने मोर्चा खोल दिया है। माकपा ने दुर्व्यवहार को लेकर शुक्रवार को मेयर कार्यालय का घेराव किया और भाजपा पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग उठाई।  सीपीआइएम राज्य कमेटी के सदस्य विजेंद्र मैहरा ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा शासित नगर निगम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से असफल रहा है। भाजपा अपने चुनावी वादों से पुरी तरह पीछे हट चुकी है। भाजपा अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए पानी और सैहब सोसायटी का नीजिकरण करने का प्रयास कर रही है। सीपीआई (एम) पार्षद इन मुद्दों पर प्रमुखता से निगम सदन में जोरदार विरोध कर रही है। 25 अप्रैल को सदन में इन मुद्दों पर पार्टी पार्षद ने अभी बात रखना शुरू की थी कि भाजपा पार्षद दुर्व्यवहार पर उतर आए व महिला पार्षद के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम में महापौर का रवैया भी दुर्भाग्यपुर्ण रहा।  सीपीआई(एम) शहरी सचिव बलबीर पराशर ने कहा कि पार्टी इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महपौर निगम सदन को व्यवस्थित तरीके से चलाने का प्रयास करें व निगम सदन में जनविरोधी व ठेकेदारों के पक्ष में फैसले लेना बंद करे अन्यथा पार्टी आम जनता को लामबंद कर नगर निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।

मेयर का कार्य न करें पार्षद

माकपा पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि नगर निगम सदन को चलाना महापौर का कार्य है। पार्षद महापौर के कार्य करने का प्रयास न करें।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्षद हाऊस में उन पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं, जो हाउस की मर्यादा के खिलाफ है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App