मास्टर गेम में नत्था राम को सिल्वर-ब्रांज

By: Apr 28th, 2018 12:05 am

सुजानपुर  – नेशनल एथलेटिक्स मास्टर गेम वर्ग में हमीरपुर के नत्था राम ने सिल्वर व ब्राउन मेडल जीता है। उन्होंने 75 से 80 आयु वर्ग के शॉटपुट में ब्राउन तथा जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल प्रदेश की झोली में डाला है। नत्था राम सुजानपुर की ग्राम पंचायत गंदड़ के निवासी हैं। मास्टर एथलीट नत्थाराम ने बताया कि राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता मास्टर गेम का आयोजन तीन से आठ अप्रैल तक पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर सात में किया गया। इसमें देश के लगभग 22 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेलों का आयोजन आयु वर्ग के हिसाब से करवाया गया। उन्होंने बताया कि जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल शॉट पुट प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। नत्था सिंह ने बताया भारतीय फौज तोपखाना में उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने अब तक 100 के करीब मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्तरीय मुकाबले प्रदेश स्तरीय मुकाबले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भारत की झोली में गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, आर्म रेसलिंग चार गोल्ड मेडल, हैंडबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय मेडल, वालीबाल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय मेडल, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

नत्था राम ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

नत्था राम ने बताया कि राष्ट्रीय एथलीट होने के बावजूद प्रदेश की सरकारों ने उनकी अनदेखी की है। हालांकि पंजाब-हरियाणा राज्य राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय खिलाडि़यों को खेल कोटे से मानदेय देते हैं। उस तरह का कोई भी मानदेय आज तक उन्हें हिमाचल सरकार ने नहीं मिला। हिमाचल राज्य को मास्टर गेम प्रतियोगिता में इस बार उन्होंने तीसरे नंबर के पायदान पर पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल के ऊना जिला में कई वर्ष पहले खेलों के आयोजन में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य की झोली में गोल्ड, सिल्वर, ब्राउन मेडल डाले। उस समय सत्तासीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 40 हजार की नकद राशि देकर उन्हें सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि उनका समय तो निकल गया, लेकिन  अगर कोई प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य से निकलता है, तो उसकी अनदेखी न की जाए।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App