रंगे हाथ पकड़ा स्मैक तस्कर

By: Apr 17th, 2018 12:05 am

 हमीरपुर —स्मैक का जहर समाज में फैला रहा भरोसा नाम का वांटेज आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इसे स्मैक की सप्लाई करते  रंगे हाथ पकड़ा गया है। कैहडरू में यह एक व्यक्ति को स्मैक सप्लाई कर रहा था। पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश में इसे रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इससे करीब छह ग्राम स्मैक बरामद हुई है। देर शाम हुई इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अचानक ही यह व्यक्ति पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस कई दिनों से इसे रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में थी, लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर व्यक्ति फरार हो रहा जाता।          सोमवार शाम के समय पुलिस कैहडरू के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति कैहडरू निवासी दूसरे व्यक्ति को कुछ सामान ले रहा था। शक होने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों मौके से भागने लगे। हालांकि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़ने जाने के बाद खुलासा हुआ है कि स्मैक जैसा जहर फैलाने वाला नामी तस्कर पुलिस के हाथ लगा है। इसका नाम भरोसा बताया जा रहा है। इस धंधे में इसे भरोसा नाम से ही जाना जाता है। वहीं दूसरे व्यक्ति को राका के नाम से जाना जाता है। हालांकि दोनों के असली नाम कुछ और हैं। भरोसा कैहडरू में राका को स्मैक स्पलाई कर रहा था। एसएचओ हमीरपुर आकृति शर्मा ने बताया कि दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे करीब छह ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपियों को मंगलवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों से स्मैक के कारोबार से जुड़े और नाम भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने स्मैक के धंधे से जुड़े नामी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी भरोसा नाम का यह व्यक्ति एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा जा चुका है। बाद में यह छूट गया। अब पुलिस ने इसे रंगे हाथ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App