रामपुर नगर परिषद में चार नए पार्षद

By: Apr 17th, 2018 12:05 am

 रामपुर बुशहर —नगर परिषद रामपुर में चार नए पार्षद मनोनीत हुए हैं। यह सभी पार्षद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत किए गए हैं। अब नगर परिषद में मनोनीत हुए नए पार्षदों के बाद भाजपा के छह पार्षद हो गए हैं। अब भाजपा पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभाएगी। सुधांशु कपूर, कमल स्वरूप, अनु कुमार गोस्वामी और स्वाति बंसल को मनोनीत कर नगर परिषद रामपुर का पार्षद बनाया गया है। नगर परिषद रामपुर के मनोनीत पार्षद सुधांशु कपूर बीते करीब 15 वर्षों से भाजपा के विभिन्न पदों पर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा के दूसरे मनोनीत पार्षद कमल स्वरूप करीब 20 वर्षों से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। युवा मोर्चा के मंडल सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में मंडल कार्यकारिणी सदस्य हैं और शहरी केंद्र के महामंत्री के पद पर हैं। भाजपा के तीसरे मनोनीत पार्षद अनु कुमार गोस्वामी वर्तमान में खेलकूद प्रकोष्ठ मंडल रामपुर के सहसंयोजक के पद पर हैं। भाजपा की चौथी मनोनीत पार्षद स्वाति बंसल ने समाज सेवा

की छवि के कारण अपनी पकड़ बनाई है और वह एक समाजसेवी हैं।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App