रेणुकाजी कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

By: Apr 17th, 2018 12:05 am

ददाहू -रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस ने रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार को रेणुकाजी विकास बोर्ड का सदस्य न चयनित किए जाने पर कड़ा सज्ञान लेते हुए इस मुद्दे पर रेनुकाजी भाजपा को घेरा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तोमर,राज्यकार्यकारिणी सदस्य यशपाल चौहान, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर, दलीप चौहान इत्यादि ने जारी बयान में कहा है कि भाजपा रेणुकाजी में छूट भैया नेताओं के दम पर ओछी राजनीति कर रही है। उक्त कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि नियम अनुसार रेणुकाजी विकास बोर्ड में स्थानीय विजेता विधायक को बोर्ड में सदस्य के तौर पर लिया जाना चाहिए था मगर भाजपा रेणुकाजी ने इस नियम को भी दरकिनार किया। उन्होंने कहा कि रेणुकाजी विकास बोर्ड में अध्यक्ष पद पर रहते हुए विधायक विनय कुमार ने रेणुकाजी अंतरराष्ट्रीय मेला का स्तर बनाया, वहीं तीर्थ के विकास में हरसंभव प्रयास के साथ विकास कार्य किए। मगर भाजपा रेणुकाजी ने नियमों के विपरीत चल कर रेणुकाजी विकास बोर्ड में कार्य किया। उधर, भाजपा रेणुकाजी ने भी इस मामले में पलटवार करते हुए कहा है कि रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहे विधायक को मात्र सदस्य न बनाए जाने पर इतनी जोर आजमाइश करने की जरूरत क्यों पड़ गई है।  पूर्व एससीएसटी निगम के उपाध्यक्ष बलबीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में भाजपा के जीते हुए विधायकों को मेले के निमंत्रण पत्र भी नहीं भेजे जाते थे तब यह नियम कहा थे। उन्होंने कहा कि रेणुकाजी के विधायक बोर्ड के सदस्य बनने के लिए क्यों उत्सुक है पांच वर्षों में बोर्ड में ऐसा क्या किया है जोकि सदस्य बनने से अब छिप जाएगा। कुल मिलाकर रेणुकाजी विकास बोर्ड के गठन के बाद सदस्यों के चयन को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने आ गई है। वहीं रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष ले जाने की बात कह रहे है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App