रोहिताश्व गौड़ को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

By: Apr 28th, 2018 12:05 am

कसौली —एंड टीवी के कॉमेडी धारावाहिक भाबी जी घर पर हैं के प्रसिद्ध मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे अभिनेता रोहिताश्व गौड़ को बेस्ट हास्य कलाकार के लिए दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड-2018 मिलने जा रहा है। यह अवार्ड उनको 29 को दादा साहेब फाल्के की 149 वीं जयंती पर मुंबई के अंधेरी वेस्ट लिंक रोड पर स्थित चित्रकूट मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। रोहिताश्व गौड़ का शिमला व सोलन से गहरा नाता है व उनकी इस उपलब्धि पर हिमाचल सहित उनके मित्रों को भी नाज है। रोहिताश्व को अपने अभिनय तीन बार बेस्ट कॉमेडियन इंडियन टेलिवीजन अकादमी अवार्ड भी मिल चुका है। शिमला के कालीबाड़ी में छह से दस जून तक आल इंडिया कलाकार एसोसिएशन शिमला की ओर से होने वाला डांस एंड ड्रामा कार्यक्रम रोहिताश्व के पिता सुदर्शन गौड़ द्वारा करीब 58 वर्ष पहले शुरू किया गया है। पिता की मृत्यु के बाद अब रोहिताश्व ही एसोसिएशन के अध्यक्ष हंै। रोहिताश्व के साथ जुड़े सोलन के फिलफॉट संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र सेठी ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर नाज है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिमला में ही हुई। उनके पिता शिमला में ही एक्साइज विभाग में नौकरी करते थे। सोलन में 32 वर्षों पूर्व उनके पिता ने ही फिलफॉट शुरू करने को कहा था। जब रोहिताश्व नेशनल स्कूल ऑफ  ड्रामा दिल्ली में पढ़ते थे, तो उस दौरान उन्होंने स्टडी पूरी करने के समय सोलन में ‘राइडर ऑफ  दि सी’, ‘कोई जगह खाली नहीं ’जैसे प्ले का निर्देशित किए थे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App