शादी से दो दिन पहले दूल्हा पड़ोसन संग फुर्र

By: Apr 23rd, 2018 12:01 am

मंडी – ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, दुल्हन का तो दिल दीवाना लगता है’ धड़कन फिल्म का यह सुपरहिट गाना मंडी जिला में उल्टा दोहराया गया है। दरअसल जिला के एक क्षेत्र में शादी से दो दिन पहले दूल्हा प्रेमिका संग ही फुर्र हो गया। अब वर-वधू पक्ष के परिजनों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। दुल्हन पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंच चुके हैं और शादी के लिए हुए भारी-भरकर खर्च का हिसाब मांग रहे हैं, क्योंकि इतने कम समय में कोई और लड़का मिलना तो काफी मुश्किल है। बताया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता अभिभावकों ने काफी समय पहले ही तय कर दिया था। शादी की सारी तैयारियों के साथ निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे, लेकिन शादी से दो दिन पहले जब परिजन बेटे के सिर सेहरा सजाने की पूरी तैयारी कर चुके थे, तो दूल्हा पड़ोस की ही एक लड़की के साथ फुर्र हो गया। दोनों के बीच काफी अरसे से प्रेम प्रसंग था, लेकिन किसी को भी इस बात की कानोंकान खबर नहीं थी और परिजनों ने भी लड़के का रिश्ता चार साल पहले ही पक्का कर दिया। अब वधू पक्ष के लोग सकते में हैं, क्योंकि तैयारियों में इतना खर्च किया है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App