श्रीनयनादेवी और जुखाला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग

By: Apr 7th, 2018 12:02 am

शिमला— प्रदेश कांग्रेस ने श्रीनयनादेवी और जुखाला ब्लॉक कांगे्रस कमेटी के अध्यक्षों को छोड़कर शेष कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जानकारी के अनुसार श्रीनयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर खुद चाहते हैं कि उनके दोनों ब्लॉक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाए। हालांकि वह विधानसभा चुनाव में जीत चुके हैं, बावजूद इसके यहां की कार्यकारिणी को भंग किया गया है। कुछ लोग यहां लंबे समय से पदों पर रहे हैं, जिनमें फेरबदल खुद यहां के विधायक चाहते हैं, जिनकी सिफारिश पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने अध्यक्षों को छोड़कर शेष कार्यकारिणी को भंग करने के आदेश दिए हैं। नए सिरे से इन दोनों ब्लॉक का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें नए लोगों को मौका देने की सोची गई है। कांग्रेस पार्टी ने इससे पूर्व उन क्षेत्रों में कार्यकारिणी को भंग किया है, जहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी हार गए थे। पार्टी ने सभी नेताओं से इस संबंध में पूछा है कि वे अपने हिसाब से कार्यकारिणी का पुनर्गठन चाहते हैं या नहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App