सदर कांग्रेस को जोरदार झटका

By: Apr 17th, 2018 12:10 am

चंबा —सदर हलके से कांग्रेस के एससी मोर्चा के कद्दावर नेता एवं नगर पार्षद जितेंद्र सूर्या ने सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। जितेंद्र सूर्या ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नीतियों व सदर विधायक पवन नैयर के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जितेंद्र सूर्या का भाजपा में शामिल होना सदर कांग्रेस के लिए एक जोरदार झटका है। जितेंद्र सूर्या की गिनती हलके के कद्दावर कांग्रेसी नेताओं में की जाती थी। जितेंद्र सूर्या पांच बार नगर परिषद के पार्षद निर्वाचित होने के अलावा एक मर्तबा नगर परिषद उपाध्यक्ष के पद का निर्वाहन भी कर चुके हैं। जितेंद्र सूर्या कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रधान का दायित्व भी संभाल चुके हैं। सोमवार को बचत भवन में आयोजित भाजपा की बैठक के दौरान जितेंद्र सूर्या सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।  किशन कपूर ने जितेंद्र सूर्या को पटका पहनाकर विधिवत तरीके से भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सदर विधायक पवन नैयर कांग्रेस को कई जोरदार झटके दे चुके हैं। नगर परिषद के भगवाकरण के अलावा बीडीसी चंबा व मैहला पर कब्जे के बाद अब जितेंद्र सूर्या को शामिल कर पवन नैयर ने राजनीतिक कौशल का परिचय दिया है। बहरहाल जितेंद्र सूर्या के पाटी छोड़ने से कांग्रेस को झटका लगा है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App